बेकाबू ट्रक पेड़ से टकराया, चालक सहित दो की मौत

0
401

सुलतानपुर, 28 मार्च (हि.स.)। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित लखनऊ-बलिया हाइवे पर शुक्रवार सुबह बांसगांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक और एक मजदूर की मौत हो गई। दो अन्य मजदूर घायल हैं। प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज अखिलेश सिंह ने बताया कि सीमेंट लदा ट्रक सुलतानपुर से कादीपुर की ओर जा रहा था। ट्रक जब बांसगांव के पास पहुंचा तो एका-एक अनियंत्रित ट्रक एक पेड़ से टकरा गया। ट्रक के इंजन में अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझा लिया। ड्राइवर व मजदूर का शव ट्रक में फंसा था, जिसे जेसीबी बुलाकर बाहर निकाला गया। इसमें घंटो का समय लग गया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राहत और बचाव कार्य कराया गया है। हादसे में मजदूर बृजेश और ट्रक ड्राइवर कोतवाली देहात के अहिमाने निवासी विश्वजीत मिश्रा की मौके पर मौत हुई है। इसी गांव के रामकुमार (32), रामसजीवन (30)घायल हुए। इन्हें जयसिंहपुर सीएचसी से रेफर किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here