Thu, Feb 12, 2026
14 C
Gurgaon

उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कठुआ मुठभेड़ में बलिदानी पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

जम्मू, 28 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कठुआ जिले में चल रही मुठभेड़ में बलिदान हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

उपराज्यपाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों को नमन करता हूं जिन्होंने हमारी मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उन्होंने कहा कि चल रही मुठभेड़ में कई आतंकवादियों को मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबल काम पर हैं। ऑपरेशन जारी है।

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पुलिसकर्मियों की मौत पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब हम बलविंदर सिंह चिब, जसवंत सिंह और तारिक अहमद को याद करते हैं जो कठुआ में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अपने प्राणों की आहुति दे गए ताे हम गर्व और दुख दोनों महसूस करते हैं।

मुख्यमंत्री ने एक्स के माध्यम से कहा कि उनके परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। कर्तव्य की राह पर उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की हार्दिक प्रार्थना करता हूं। कठुआ के सुदूर वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी बलिदान हो गए हैं जबकि इस दौरान तीन आतंकवादी मारे गए हैं। गुरुवार सुबह अभियान शुरू हुआ और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक जारी था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories