Thu, Feb 12, 2026
12 C
Gurgaon

दूसरी जगहों पर होनेवाली घटना की प्रतिक्रिया तोरपा में व्यक्त न करें: एएसपी

खूंटी, 28 मार्च (हि.स.)। तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि दूसरी जगहों पर होनेवाली किसी घटना की प्रतिक्रिया तोरपा में व्यक्त न करें।

उन्होंने कहा कि रामनवमी, ईद और सरहुल त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। एएसपी केरकेट्टा शुक्रवार को तोरपा थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबाोधित कर रहे थे।

एसडीपीओ ने कहा कि कोई भी त्योहार किसी खास समुदाय का नहीं होता, बल्कि पर्व-त्योहार पूरे समाज के लिये होता हैं। उन्होंने कहा कि तोरपा की जनता काफी शांतिप्रिय और मिलजुल कर रहने वाली है। आज तक यहां कोई विवाद नहीं हुआ। इस बार भी यहा के लोग मिलजुल कर त्योहारों को मनाएंगे। बैठक का संचालन करते हुए तोरपा के थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेम्ब्रम ने कहा कि रामनवमी को लेकर तोरपा थाना क्षेत्र में 15 लाइसेंसधारी समितियां हैं। उन्होंने कहा कि अब नई लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं लिया जाएगा। इसके लिए अनुमंडल कार्यालय में पर्व के 15-20 दिन पहले आवेदन देना होता है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंत रावेल होरो ने कहा कि पर्व के दौरान निर्बाद्ध जलापूर्ति की जाएगी।

बैठक में प्रमुख रोहित सुरीन, उप प्रमुख संतोष कुमार कर, रामनवमी महसमिति के अध्यक्ष अमित जायसवाल, मुखिया विनिता नाग, मुखिया जोन टोपनो, मुखिया शिशिर टोपनो, संतोष जायसवाल, निवोद भगत, आजाद खान, कैसर खान, अख्तर खान, उप मुखिया राजू साहू, संजय यादव, सोफिया सुल्ताना सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories