Fri, Feb 13, 2026
21 C
Gurgaon

हत्या के विरोध में सड़क जाम, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

रांची, 28 मार्च (हि.स.)। पंडरा ओपी क्षेत्र के रवि स्टील के पास स्थित विशाल फुटवियर दुकान के संचालक और आजसू पार्टी के रातू प्रखंड उपाध्यक्ष भुपल साहू की हत्या के विरोध में शुक्रवार को झिरी चौक के पास सड़क जाम कर दिया गया।

घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बांस-बली लगाकर रास्ता जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरा पुलिस मौके पर पहुंची है और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर कर जाम हटाने का प्रयास किया। आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोग सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पंडरा के रवि स्टील के समीप स्थित विशाल फुटवियर नामक दुकान के संचालक और आजसू पार्टी के रातू प्रखंड के उपाध्यक्ष भुपल साहू का अपराधियों ने गला रेत दिया था। जख्मी हालत में उन्हें रातू के सिमलिया रिंग रोड स्थित इस्टर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार देर रात इलाज के दाैरान उनकी मौत हो गयी थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories