Wed, Feb 18, 2026
18 C
Gurgaon

स्कॉर्पियो-बोलेरो कैंपर की टक्कर में डॉक्टर व मेडिकल स्टूडेंट की मौत, चार घायल

बाड़मेर, 29 मार्च (हि.स.)। बाड़मेर-जैसलमेर हाईवे (एनएच-68) पर बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के पास शुक्रवार रात स्कॉर्पियो और बोलेरो कैंपर की टक्कर में दाे लोगों की मौत हो गई। इसमें स्कॉर्पियो सवार डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट शामिल हैं। इनके चार अन्य साथी घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अहमदाबाद (गुजरात) रेफर किया गया है। शेष तीन का इलाज बाड़मेर के जिला हॉस्पिटल में चल रहा है।

ग्रामीण थाना इंचार्ज विक्रम दान चारण ने बताया कि शुक्रवार को बाड़मेर जिला अस्पताल में ड्यूटी के बाद ऑर्थोपेडिक डॉक्टर अशोक कुमार, एक मेडिकल स्टूडेंट रमेश समेत छह लोग स्कॉर्पियो से मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। रात में नेशनल हाईवे-68 पर मेडिकल कॉलेज के पास ही उनकी स्कॉर्पियो कार सामने से आ रही बोलेरो कैंपर से भिड़ गई और बेकाबू होकर पलट गई।

आमने-सामने हुई इस भिड़ंत में डॉ. अशोक और स्टूडेंट रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों ने ग्रामीण पुलिस को घटना की सूचना दी। ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर व छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। एक गंभीर घायल को पहले जोधपुर और वहां से अहमदाबाद रेफर किया गया है। बाकी तीन को मामूली चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

मृतकों के शव जिला हॉस्पिटल में रखवाए गए हैं। परिजन की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

सीएमएचओ विष्णुराम विश्नोई ने कहा कि भीषण सड़क हादसे में हमने जूनियर रेजीडेंट ऑर्थोपेडिक डॉक्टर अशोक और मेडिकल छात्र रमेश को खो दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories