गुजरात मॉडल को राजस्थान सरकार मानती है फेल : अशोक गहलोत

0
351

प्रदेश की भजनलाल सरकार ने कांग्रेस सरकार में गठित तीन नगर निगमों और 12 नगर पालिकाओं को निरस्त कर फिर से ग्राम पंचायत में बदल दिया है। इन सभी नगर पालिकाओं का गठन जनजातीय उप योजना क्षेत्र में किया गया था। इस मामले पर पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर तंज कसा है।

गहलोत ने शनिवार को साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि देश में संभवत: पहला उदाहरण होगा जिसमें विकास के क्रम में भजनलाल सरकार उल्टी दिशा में चल रही है।

उन्हाेंने लिखा कि जनवरी 2025 में गुजरात सरकार ने वहां नगर निगमों की संख्या बढ़ाते हुए नाै नए नगर निगम बनाए। इसकी वजह शहरी विकास को तेज करना बताया गया।

गुजरात मॉडल को भाजपा सरकारें आदर्श मानती हैं। परन्तु राजस्थान की भाजपा सरकार इस गुजरात मॉडल को पूरी तरह फेल मानती है।

गहलोत ने लिखा कि इसलिए ही यहां सुनियोजित शहरी विकास के लिए जनसंख्या के अनुपात में हमारी सरकार के दौरान बनाए गए नगर निगमों, नगर पालिकाओं की संख्या को घटाया जा रहा है। ऐसा देश में संभवत: पहला उदाहरण होगा जिसमें विकास के क्रम में सरकार उल्टी दिशा में चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here