Fri, Feb 20, 2026
15 C
Gurgaon

मस्क ने एक्स को अपनी एआई फर्म एक्सएआई को 33 अरब डॉलर में बेचा

नई दिल्ली, 29 मार्च (हि.स.)। अमेरिकी उद्योगपति‍ एलन मस्‍क ने अपनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) को अपनी ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी-एक्सएआई को 33 अरब डॉलर (लगभग 2.82 लाख करोड़ रुपये) में बेच दिया है। यह सौदा एक ऑल-स्‍टॉक के तहत हुआ, जिसका मतलब है इसमें नकदी की बजाय शेयरों का लेन-देन हुआ है।

एलन मस्‍क ने शनिवार को ‘एक्स’ पर कहा कि यह कदम एक्सएआई की उन्नत एआई क्षमता और विशेषज्ञता को एक्स की व्यापक पहुंच के साथ मिलाकर अपार संभावनाओं को खोलेगा। उन्‍होंने कहा, एक्सएआई और एक्‍स का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। इसलिए आज हम आधिकारिक रूप से डेटा, मॉडल, कंप्यूटिंग, वितरण और प्रतिभा को एकसाथ लाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सौदे में एक्सएआई का मूल्य 80 अरब डॉलर और एक्स का 33 बिलियन डॉलर है। यह सौदा एक ऑल-स्‍टॉक के तहत हुआ है। दरअसल दोनों कम्पनियां निजी स्वामित्व वाली हैं, जिसका अर्थ है कि उन्हें अपने वित्तीय विवरण सार्वजनिक करने की आवश्यकता नहीं है।

उल्लेखनीय है कि एलन मस्क, जो टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्‍य कार्यपालक अधि‍कारी के साथ-साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार के रूप में कार्य करते हैं, उन्‍होंने 2022 में सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। इसके बाद एलन मस्‍क ने इसके कर्मचारियों को हटा दिया और अभद्र भाषा, गलत सूचना और उपयोगकर्ता सत्यापन पर इसकी नीतियों में बदलाव करते हुए इसका नाम बदलकर एक्स कर दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories