फतेहाबाद : एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर युवती से 1.70 लाख ठगे, यूपी से एक गिरफ्तार

0
259

फतेहाबाद, 30 दिसंबर (हि.स.)। एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से 1 लाख 70 हजार रुपये ठगने के मामले मेंसाइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने सोमवार को एक आरोपित को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

साइबर थाना फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि गुरुनानकपुरा मोहल्ला फतेहाबाद निवासी सुरेन्द्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 26 दिसंबर को केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी लड़की सिमरन के पास फोन आया कि उसका सिलेक्शन विस्तारा एयरलाइंस में हो गया है। उसे सिक्योरिटी के तौर पर 15 हजार रुपये देने होंगे। इसके बाद सिमरन ने अपने एसबीआई बैंक खाते से माधव राम नामक व्यक्ति के खाते में 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अलग-अलग बहानों से साइबर ठग ने उसकी लड़की से एक लाख 70 हजार 228 रुपये हड़प लिए लेकिन नौकरी नहीं लगी।

साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस के इस केस के जांच अधिकारी एसआई सुमित ने आरोपित के बारे में अहम सुराग जुटाते हुए यूपी के जिला बहराइच के खालिदपुर से निवासी सुधीर गाैतम उर्फ अनुज पुत्र माधव राम काे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से एक मोबाइल किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here