Sat, Feb 21, 2026
27 C
Gurgaon

जयपुर-अजमेर हाईवे पर अब कार ड्राइवर को टोल टैक्स के 15 रुपये ज्यादा देने होंगे

जयपुर, 29 मार्च (हि.स.)। जयपुर-अजमेर हाईवे पर 31 मार्च की रात से गाड़ी चलाना महंगा हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस रोड पर टोल टैक्स की दरों में पांच से लेकर 70 रुपये तक का इजाफा किया है। ये दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू होंगी।

नई संशोधित दरों के मुताबिक जयपुर से किशनगढ़ तक जाने वाले कार ड्राइवरों को अब 140 की बजाय 155 रुपए टोल टैक्स देना पड़ेगा। इस रूट पर ठीकरिया और बड़गांव टोल प्लाजा हैं। इसी तरह हल्के कॉमर्शियल व्हीकल, मिनी बस पर टोल टैक्स 225 रुपये देना पड़ता है, जो 240 रुपये हो जाएगा।

जयपुर-किशनगढ़ हाईवे देश के टॉप-10 व्यस्ततम हाईवे में शुमार है। जयपुर में ठीकरिया टोल प्लाजा पर हर रोज औसतन 33 हजार से ज्यादा गाड़ियां गुजरती हैं। इनसे हर रोज 60 लाख रुपये से ज्यादा का टोल टैक्स वसूला जाता है।

जयपुर में बनी दक्षिणी रिंग रोड (अजमेर बाइपास से आगरा बाइपास तक) पर भी एक अप्रैल से टोल की दरों में बढ़ोतरी हाेगी। अभी अजमेर रोड से आगरा रोड तक जाने वाले कार ड्राइवर को इस पूरे 47 किलोमीटर के रोड पर 120 रुपये का टोल टैक्स देना पड़ता है।

वहीं, हल्के कॉमर्शियल व्हीकल, मिनी बस पर टोल टैक्स 195 रुपयेलगता है। इन टोल की दरों में कितनी बढ़ोतरी होगी, ये अभी निर्धारित नहीं है। लेकिन, 30 मार्च तक इन दरों का भी निर्धारण किया जाएगा।

अजमेर रोड पर करीब 10 जगह पर फ्लाईओवर बनाने का काम पूरा हो चुका है। इन पर करीब 300 करोड़ से ज्यादा का खर्च किया गया है। सबसे आखिर में 25 मार्च को भांकरोटा में फ्लाईओवर का काम पूरा हो गया था। इसे भी लोगों के लिए खोल दिया गया है।

इससे पहले एनएचएआई की ओर से इस हाईवे पर पिछले चार साल में नाै फ्लाईओवर (हीरापुरा, नर्सिंगपुरा, दहमीकलां, महलां, गाडोता, मोखमपुरा, सावरदा, पाडासोली, बांदर सिंदरी) बनाए जा चुके थे। इससे हाईवे के सभी 10 ब्लैक स्पॉट्स बंद हो गए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories