Sun, Feb 22, 2026
21 C
Gurgaon

राजस्थान में गुलाबी ठंड का असर, 2 अप्रैल से हल्की बारिश की संभावना

जयपुर, 30 मार्च (हि.स.)। राजस्थान में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है। कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में दिन का तापमान औसत से 4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे दक्षिण राजस्थान के आठ जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटों में राजस्थान के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह प्रदेशभर में तेज हवा के साथ मौसम साफ रहा, लेकिन दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। जयपुर, दौसा, अजमेर, जोधपुर, सीकर और नागौर समेत कई जिलों में इसका असर दिखा। दोपहर बाद दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बादल छाने से लोगों को धूप और गर्मी से राहत मिली। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फलौदी में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बाड़मेर, धौलपुर, डूंगरपुर और कोटा में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिनभर आसमान साफ रहा लेकिन शाम होते-होते बादल छा गए और देर रात ठंडी हवाएं चलीं। न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हनुमानगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 7.2 डिग्री और माउंट आबू में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पाली, करौली, सिरोही, बारां, श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, सीकर, पिलानी, भीलवाड़ा और टोंक में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार एक अप्रैल तक उत्तरी हवाओं का असर रहेगा और तापमान सामान्य से कम रहेगा। 2 अप्रैल से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी और झालावाड़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories