Sat, Mar 7, 2026
33 C
Gurgaon

सागर: लकड़ी के टाल में लगी आग, सेना सहित 12 से अधिक दमकल आग बुझाने में जुटीं

सागर, 30 मार्च (हि.स.)। कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलकगंज में रविवार तड़के लकड़ी टाल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टाल की लकड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी भयंकर थी कि नगर निगम के साथ आसपास के निकाय, बीना रिफाइनरी और सेना की फायर ब्रिगेड की लारियो को आग बुझाने के लिए सागर बुलाया गया है। सूचना के बाद मौके पर एसडीएम सहित तहसीलदार सीएसपी व पुलिस बल मौके पर मौजूद है। नगर निगम के दो दर्जन से अधिक कर्मचारी, सेना के जवान आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार तिलकगंज में झूला चौराहे पर स्थित हरविंदर सिंह के लकड़ी ताल पर सुबह तड़के करीब 5 बजे आग लग गई। आज की सूचना पर कटरा पर खड़ी नगर निगम की फायर लारी मौके पर पहुंची , जिसने आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते वह पूरे टाल में फैल गई । करीब 5000 वर्ग फीट में रखी लड़कियों में आग फैलने के बाद उसे काबू करना काफी मुश्किल हो गया।

आग को अनियंत्रित होता देख मौके पर सेना की दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।

सुबह 9 बजे तक दो दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। आसपास के गोदाम व मकानों को खाली कर लिया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में तमाशबीनो की भीड़ भी देखी गई, जिसे कोतवाली पुलिस के कर्मचारी हटाते हुए दिखे । सुबह करीब आठ बजे आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन लड़कियों में लगी आग सुलगती रही, जिसे हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई । मशीन से लड़कियों को हटाकर दमकल से लगातार पानी डाला जा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories