Sun, Mar 8, 2026
35 C
Gurgaon

अवैध माइंस के पास से 350 टन कोयला जब्त

रामगढ़, 30 मार्च (हि.स.)। रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में अवैध माइंस का संचालन हो रहा था। डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने कोयला तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की।

खनन पदाधिकारी ने रविवार को बताया कि

गोला थाना क्षेत्र के बढ़काजारा में चल रहे अवैध माइंस के पास से 350 टन कोयला जब्त किया गया है। अवैध कोयला कारोबार को लेकर माइनिंग विभाग ने छापेमारी की। छापेमारी में भैरवी (भेड़ा) नदी के किनारे सुरंग नुमा माइंस और ओपेन माइंस की तर्ज पर अवैध कोयला उत्खनन हो रहा था। उत्खनन वाली जगह से लगभग 350 टन कोयला जब्त किया गया है। साथ ही इसमें शामिल कारोबारियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा रहा है।

थाने से दो किलोमीटर दूर तस्करों ने बना दिया था सुरंग

गोला थाना क्षेत्र से लगभग दो किलोमीटर दूर बढ़काजारा गांव में भैरवी (भेड़ा) नदी के किनारे कोयला को अवैध तरीके से निकाला जा रहा था। कोयला तस्करों ने वहां बड़े सुरंग बना दिए थे। साथ ही जेसीबी से कोयला निकाला जा रहा था। डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर माइनिंग विभाग की टीम वहां पहुंची, तो उत्खनन को देखकर दंग रह गए। कोयला चोरी करने वाले वालों के जरिये मशीन लगाकर ओपन कास्ट माइंस का आकार देकर कोयला निकाला जा रहा था। साथ ही कई जानलेवा सुरंग भी बनाई गई थी। खनन विभाग की टीम पहुंची तो वहां से मशीन को हटा दिया गया और मौके से मजदूर फरार हो गए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories