रुड़की : कांग्रेस मेयर उम्मीदवार पूजा ने नामांकन दाखिल किया

रुड़की : कांग्रेस मेयर उम्मीदवार पूजा ने नामांकन दाखिल किया

हरिद्वार, 30 दिसंबर (हि.स.)। रुड़की नगर निगम के मेयर पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार पूजा गुप्ता ने साेमवार काे नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने मंदिर पहुंच कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।

कांग्रेस उम्मीदवार पूजा गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व‌ समर्थकों के साथ दुर्गा मंदिर पर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। दुर्गा मंदिर से पूजा-अर्चना के पश्चात कांग्रेस उम्मीदवार तथा सभी कांग्रेसजन नगर के मुख्य चौराहों से होते हुए नामांकन के लिए पुरानी कचहरी पहुंचे। इस दौरान उनका विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। सचिन गुप्ता ने दलबल के साथ कचहरी पहुंच अपनी धर्मपत्नी पूजा गुप्ता का नामांकन दाखिल कराया। नामांकन से पूर्व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जाे भरोसा जताया है, वह जनता के आशीर्वाद तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उनका प्रयास रहेगा कि नगर का चहुंमुखी विकास हो तथा वर्षों से जो नगर के विकास कार्य अवरुद्ध हैं, उसे प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, डॉ. विनय गुप्ता, राजकुमार सैनी, जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस सेठमाल, कलीम खान आदि मौजूद थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories