Fri, Mar 13, 2026
21 C
Gurgaon

मोतिहारी में महिला साइबर अपराधी गिरफ्तार

-इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर कई फर्जी एकांउट बना कर आपत्तिजनक पोस्ट से लोगो को करती ब्लैकमेल

पूर्वी चंपारण,31 मार्च(हि.स.)।साइबर थाना पुलिस ने एक महिला साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार महिला सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करती थी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी महिला इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर कई फर्जी प्रोफाइल से एकांउट बना रखी थी।महिला उस एकांउट से गांव की लड़कियों के बारे न केवल झूठी अफवाहें फैलाती थी बल्कि पुरुषों की तस्वीरों को एडिट कर उसे आपत्तिजनक बनाकर ब्लैकमेल करती थी।शिकायत मिलने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस उक्त महिला की गतिविधियो पर काफी समय से नजर रख रही थी।साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी महिला का सुराग लगाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया कि बंजरिया थाना क्षेत्र के मजीद आलम व हफीजर्उर रहमान नामक लोगो ने महिला के खिलाफ थाने में आवेदन दिया था,जिसके बाद जांच शुरू की गई।तकनीकी जांच के बाद बंजरिया के जटवा गांव निवासी रूकैया खातून (21) को चिरैया थाना से गिरफ्तार किया गया।

उन्होने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस कारगुजारी में इसके साथ और कौन-कौन शामिल है और कितने लोगो को इसका शिकार बनायी है।

डीएसपी ने कहा कि जिले में साइबर अपराध करने वालो पर कड़ी नजर रखी जा रही है।ऐसे में सोशल मीडिया किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि करने से बचे।उन्होने लोगो ऐसा करने वालो की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories