Fri, Feb 13, 2026
12 C
Gurgaon

झारखंड में दो मालगाड़ियों में टक्कर, दो की मौत, चार घायल

रांची, 01 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड के साहिबगंज जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक मालगाड़ी का ड्राइवर भी शामिल है। हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ। घटनास्थल की दूरी राजधानी रांची से करीब 486 किलोमीटर है। साहिबगंज जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि की है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस हादसे में सीआईएसएफ के चार जवान भी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है कि यह हादसा किन कारणों से हुआ। बताया गया है कि मालगाड़ियों के आपस में टकरा जाने के बाद उनके इंजनों में आग लग गई। कहा जा रहा कि फरक्का से ललमटिया जा रही मालगाड़ी बरहेट में खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories