Thu, Feb 12, 2026
24 C
Gurgaon

बिजली के तारों से गिद्ध टकराने से वन क्षेत्र में लगी आग

चित्तौड़गढ़, 1 अप्रैल (हि.स.)। जिले के जावदा-नीमड़ी क्षेत्र में सोमवार शाम को एक बड़ी घटना घटी, जब चोरड़ी की धार वन क्षेत्र में बिजली के तारों से एक गिद्ध टकरा गया। इस टकराव से हुई स्पार्किंग के कारण आग लग गई, जिसने तेजी से फैलते हुए वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठते ही आसपास के गांवों के लोग और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग इतनी भीषण थी कि करीब 30 हेक्टेयर वन क्षेत्र की सूखी घास जलकर राख हो गई, जबकि छोटे पेड़-पौधे बुरी तरह झुलस गए। आग के कारण वन क्षेत्र के जीव-जंतुओं में भगदड़ मच गई।

वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी के टैंकर मंगवाए और पेड़ों की हरी टहनियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जावदा वन विभाग के रेंजर नारायण सिंह कच्छावा के नेतृत्व में शोभाराम गुर्जर, प्रभूलाल जाट, रामदयाल, बगदी राम, फूलचंद, विकास, शंकर लाल और धनराज सहित अन्य कर्मचारियों ने आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन ने वन क्षेत्र में सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की बात कही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories