Fri, Feb 13, 2026
23 C
Gurgaon

पानी भरने गए व्यक्ति पर हमला, दो भाइयों के खिलाफ एफआईआर

शिमला, 1 अप्रैल (हि.स.)। जिला शिमला के थाना सुन्नी के तहत एक व्यक्ति पर हमला कर उसे बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में दो सगे भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता और दोनों आरोपी सुन्नी के शनाणा गांव के रहने वाले हैं।

शिकायतकर्ता दूला चंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 30 मार्च की रात करीब 10:15 बजे जब वह प्राकृतिक जल स्रोत से पानी भरने गया तो गांव के ही कृष्ण (59) व हेमराज (51) पुत्र भूप राम ने उसे रोक लिया।

आरोप है कि दोनों ने पहले उसे धमकाया, फिर रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में शिकायतकर्ता को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित की शिकायत पर सुन्नी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 127(2), 115(2), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories