Wed, Apr 1, 2026
19 C
Gurgaon

खालिदा जिया का बांग्लादेश के भविष्य के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान

ढाका, 01 अप्रैल (हि.स.)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने देश के बेहतर भविष्य और मुल्क में जम्हूरियत की स्थापना के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया।

खालिदा जिया ने यह अपील ईद-उल-फितर और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ढाका में मौजूद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व अन्य से सोमवार को लंदन से वर्चुअली संबोधन में की।

ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, खालिदा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को ईद और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने लोकतंत्र की स्थापना के लिए आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह कार्यक्रम गुलशन स्थित उनके कार्यालय में आयोजित किया गया। पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान भी लंदन से इसमें वर्चुअली शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने स्वागत भाषण दिया।

खालिदा जिया ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी सदस्यों का बलिदान और संघर्ष व्यर्थ नहीं गया है और व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने सभी से लोगों के मताधिकार को सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं भी दीं। लंबे समय बाद सभी को देखकर वह भावुक हो गईं। उल्लेखनीय है कि वयोवृद्ध नेता खालिदा कई माह से लंदन में अपने बेटे के घर पर हैं। वह इलाज कराने लंदन गई थीं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories