रायपुर : सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों को दी गई विदाई

0
404

रायपुर, 1 अप्रैल (हि. स.)। पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए 4 सहायक उपनिरीक्षक एवं 3 प्रधान आरक्षक को आज विदाई दी गई।

इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक लाईन निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक अनीश सारथी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दिये।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में सहायक उप निरीक्षक भूषण लाल साहू, सुरेन्द्र मिश्रा, चम्पू लाल साहू, मिनती सरकार तथा प्रधान आरक्षक विनोद कुमार कश्यप, चुम्मन लाल साहू एवं मानभंजन भोई शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here