Fri, Feb 20, 2026
17 C
Gurgaon

मंदिर घुमाने के बहाने ले जाकर किशोर से कुकर्म

जालाैन, 01 अप्रैल (हि.स.)। कुठौंद थाना क्षेत्र में एक किशोर को बाइक से मंदिर ले जाने के बहाने एक युवक खेत में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। किशोर के चीखने पर एक युवक वहां पहुंचा, लेकिन मदद करने की जगह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार किशोर 15 मार्च को घर के पास घूम रहा था। तभी गांव का उपेंद्र सिंह बाइक से पहुंचा और मंदिर घुमाने की बात कहकर उसे गेहूं के खेत में ले जाकर कुकर्म करने लगा। चिल्लाने पर पहुंचे राहगीर ने किशाेर काे बचाने की बजाए उसका वीडियाे बनाकर साेशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो को देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी।

इस पर गांव में पंचायत लगी और समझौते का दबाव बनाया गया। लेकिन किशोर की बहन उसे लेकर एसपी से मिली और पूरी बात बताई। एसपी के आदेश पर मंगलवार को कुठौंद थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉस्काे एक्ट सहित अन्य गम्भीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना में वीडियो बनाने वाले युवक को भी आरोपित बनाया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories