Sun, Mar 29, 2026
23 C
Gurgaon

बाइक सवार अपराधियो ने युवक के पैर में मारी गोली

पूर्वी चंपारण,02 अप्रैल(हि.स.)। जिला में तुरकौलिया थाना क्षेत्र स्थित कवलपुर डीह टोला में बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट की नियत से एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के पैर में लगी है।

घायल युवक की पहचान उपेन्द्र सहनी (21) के रूप में हुई है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां घायल युवक ने बताया कि मंगलवार की देर रात वह शौच के लिए जा रहा था। उसी दौरान तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने उसे घेर लिया और पास में रखे पैसे और मोबाइल देने की मांग की। मना करने पर उन्होंने उसके पैर में गोली मार दी।

घायल युवक को तुरकौलिया सीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सदर अस्पताल के डॉक्टरो के अनुसार एक्स-रे में युवक के पैर में गोली फंसी होने की पुष्टि हुई है। ऑपरेशन की जरूरत होने के कारण मरीज को हायर सेंटर रेफर किया गया है।वही मामले को लेकर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल उपेन्द्र सहनी का आपराधिक रिकॉर्ड है। वह 2022 में अपने तीन साथियों के साथ जेल जा चुका है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया की घटना को लेकर कई पहलुओ पर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे कांड का खुलासा कर लिया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories