Sun, Mar 29, 2026
23 C
Gurgaon

गृहिणी को गोली मारकर हत्या की कोशिश

सिलीगुड़ी, 02 अप्रैल (हि. स.)। नक्सलबाड़ी में मंगलवार रात किराना दुकान के सामने खड़ी एक गृहिणी की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया है। घटना नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के तोताराम जोत के नूरी चौक इलाके में घटी है। इस घटना में इलाके के जाने-माने अपराधी मोहम्मद शफीक का नाम सामने आया है। गृहिणी को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन वह डरी हुई है। हालात से निपटने के लिए पुलिस के साथ-साथ रेफ को इलाके में तैनात किया गया है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे की है। जब दुकान के सामने खड़ी गृहिणी रेशमा खातून के सीने पर मोहम्मद शफीक ने अचनाक देशी कट्टा सटा दिया जिससे महिला घबरा गई। मोहम्मद शफीक के ट्रिगर दबाने से पहले गृहिणी के साथ हाथापाई शुरू हो गया। जिससे ज़मीन पर गोलियां चल गई। घटना के समय रेशमा के साथ उनके दो बच्चे भी थे।

इधर, गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नक्सलबाड़ी पुलिस को दी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और जांच शुरू की।

महिला से पूछताछ के बाद आरोपित मोहम्मद शफीक की तलाश के लिए छापेमारी की गई। आरोपित के घर पर भी छापेमारी की गई। खबर लिखे जाने तक अपराधी मोहम्मद शफीक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गृहिणी को मोहम्मद शफीक ने क्यों गोली मारने की कोशिश की है। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories