Sun, Mar 29, 2026
32 C
Gurgaon

द्वारकाधीश का फोटो देने वाले बच्चों को अनंत अंबानी ने वनतारा बुलाया

अंबानी ने छठे दिन तक 60 किलोमीटर की दूरी पूरी की

जामनगर, 2 अप्रैल (हि.स.)। रिलायंस ग्रुप के अनंत अंबानी की पदयात्रा का बुधवार को छठा दिन रहा। मंगलवार-बुधवार रात तीन बजे वह सोनरडी गांव से पदयात्रा करते हुए बुधवार सुबह आठ बजे गुरगढ़ गांव पाटिया पहुंचे। 28 मार्च, 2025 से पदयात्रा पर निकले अनंत अंबानी अभी तक कुल 60 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं।

रिलायंस परिवार के अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना जन्मदिन द्वारकाधीश धाम द्वारका में मनाएंगे। इसके लिए वे जामनगर से द्वारका के लिए पदयात्रा पर निकले हैं। जामनगर से द्वारका की दूरी करीब 150 किमी है। 27-28 मार्च की मध्य रात्रि जामनगर के वनतारा से जेड प्लस सिक्योरिटी में अनंत अंबानी ने द्वारका के लिए पदयात्रा की शुरुआत की थी। वे रोजाना 10-12 किमी पैदल चल रहे हैं और करीब 10-12 दिनों में 150 किमी की दूरी तय करेंगे। उनके साथ पुरोहित-ब्राह्मण, मित्र और सुरक्षाकर्मी चल रहे हैं। उनकी यात्रा जहां पूरी होती है, वे वापस जामनगर रिलायंस टाउनशिप पहुंचते हैं । फिर दूसरे दिन जहां यात्रा खत्म की थी, वहां से फिर यात्रा शुरू करते हैं।

बुधवार सुबह महिलाओं ने अनंत अंबानी का स्वागत किया। उन्हें तिलक लगाया गया। बच्चों ने अनंत को द्वारकाधीश का फोटो दिया। अनंत अंबानी ने बच्चों को वनतारा घूमने का आमंत्रण भी दिया। इस दौरान निधि दावडा नामक एक बच्ची ने अनंत अंबानी को एक कवर दिया, जिसमें उसे वनतारा में प्राणियों को देखने के लिए बुलाने को लिखा गया था। पत्र में दावडा के माता-पिता का मोबाइल नंबर लिखा था। अनंत अंबानी ने कवर स्वीकार करते हुए हंसते-हंसते उन्हें निश्चित तौर पर वनतारा घूमाने का वचन दया। अनंत अंबानी ने बच्चों को नाश्ता करने को भी दिया। पदयात्रा के दौरान अनंत अंबानी हनुमान चालीसा, श्रीराम जय राम जय जय राम, गायत्री मंत्र पाठ, हर हर महादेव, जय द्वारकाधीश बोलते चल रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories