Mon, Mar 30, 2026
31 C
Gurgaon

फतेहाबाद : महिला को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाया, ससुरालियों पर केस दर्ज

फतेहाबाद, 2 अप्रैल (हि.स.)। जिले के भट्टू क्षेत्र के गांव पीलीमंदौरी में एक महिला को जबरदस्ती उसके ससुरालजनों द्वारा जहरीला पदार्थ खिलाने का मामला सामने आया है। इस मामले में भट्टूकलां पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव पीलीमंदौरी निवासी रजनी ने कहा है कि उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले प्रवीण कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसकी सास सुमित्रा, ससुर ओमप्रकाश, देवर प्रमोद छोटी-मोटी बातों को लेकर उसके साथ कहासुनी करते थे। गत दिवस उसका पति काम के लिए बाहर गया हुआ था। उसकी सास के पास उसके मामेर ससुर कृष्ण, नानेर ससुर रूलीचंद निवासी खचवाना का फोन आया था। उसके बाद उसकी सास, ससुर व देवर ने उसको पकड़ लिया और तीनों ने मिलकर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। बाद में उसे उपचार के लिए सिरसा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके नाना ससुर रूलीचंद व मामा ससुर कृष्ण उसकी सास को उसके खिलाफ भड़काते रहते हैं। इस मामले में पुलिस ने सुमित्रा, ओमप्रकाश, प्रमोद, कृष्ण व रूलीचंद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories