Tue, Feb 24, 2026
27 C
Gurgaon

ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका का शेयर बाजार हिला, आर्थिक मंदी की आशंका

वाशिंगटन, 03 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापक टैरिफ घोषणा से संयुक्त राज्य अमेरिका का शेयर बाजार हिल गया।बुधवार शाम तक डॉव फ्यूचर्स में 1,000 से अधिक अंकों की गिरावट आई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1,100 अंकों (2.7फीसद), एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में 3.9 फीसद और नैस्डैक-100 फ्यूचर्स में 4.7 प्रतिशत की गिरावट आई। ट्रंप ने कहा कि यह टैरिफ अमेरिका को विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता से मुक्त कर देगा। अर्थशास्त्रियों ने ट्रंप के इस कदम से आर्थिक मंदी की आशंका जताई है।

एबीसी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, टैरिफ की घोषणा के तत्काल बाद शेयर बाजार में गहराते अंतरराष्ट्रीय व्यापार युद्ध की आशंका गहरा गई। नाइकी और एप्पल के शेयरों में 7 प्रतिशत,अमेजॉन में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। एनवीडिया में 4.5 और टेस्ला के शेयरों में बुधवार को 6 फीसद की गिरावट आई। अमेरिकी कंपनियों के शेयर जो बड़े पैमाने पर आयातित उत्पादों पर निर्भर हैं, उनमें सबसे अधिक गिरावट आई। डॉलर ट्री में 11 प्रतिशत और फाइव बिलो में 15 फीसद की गिरावट देखी गई।

व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में अपनी टैरिफ घोषणा में ट्रंप ने कहा, ”मेरे साथी अमेरिकियों, यह मुक्ति दिवस है। 2 अप्रैल, 2025 को हमेशा के लिए उस दिन के रूप में याद किया जाएगा, जिस दिन अमेरिकी उद्योग का पुनर्जन्म हुआ। अमेरिका फिर से समृद्ध होगा।” अमेरिकन यूनिवर्सिटी की अर्थशास्त्री कारा रेनॉल्ड्स ने ट्रंप का यह कदम अमेरिका को मंदी की ओर ले जा सकता है। मूडीज एनालिटिक्स के मुख्य अर्थशास्त्री मार्क जांडी ने भी कहा कि इस टैरिफ से आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories