भोपाल : राज्य संग्रहालय में आज व्याख्यानमाला और प्रदर्शनी का होगा आयोजन

0
354

भोपाल, 3 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित राज्य संग्रहालय में गुरुवार को सुप्रसिद्ध पुरातत्वविद् पद्मश्री विष्णुश्रीधर वाकणकर की पुण्यतिथि के अवसर पर व्याख्यानमाला का आयोजन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे से किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली के महानिदेशक प्रो. आलोक त्रिपाठी और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भोपाल मंडल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भुवन विक्रम होंगे। इस मौके पर डॉ. वाकणकर की खोजों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान भोपाल द्वारा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here