अंबिकापुर में अज्ञात चोरों ने पुलिसकर्मी के घर से एके-47 राइफल , 90 जिंदा कारतूस और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े, जांच में जुटी पुलिस

0
326
Oplus_16908288

अंबिकापुर, 3 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां अज्ञात चोरों ने आरक्षक के घर से एके-47 राइफल और 90 राउंड जिंदा कारतूस चोरी कर ले गए। इसके साथ ही चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात पर भी हाथ साफ कर लिए है। पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला बीती देर रात का है, जहां गांधीनगर थाने से महज 300 मीटर की की दूरी पर स्थित आरक्षक आशीष तिर्की का घर है। आरक्षक बलरामपुर जिले के जिला पंचायत सीईओ का गनमैन बताया जा रहा है। चोरों ने उनके घर से एके-47 राइफल के साथ 90 राउंड जिंदा कारतूस और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गुरुवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चोरी की घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस जवान जिला बल बलरामपुर में पदस्थ है। एएसपी ने बताया कि आरक्षक को एके 47 राइफल और कारतूस पुलिस लाइन या विशेष परिस्थिति में नजदीकी थाने में जमा कर बाहर जाना था। इसमें आरक्षक की लापरवाही है। मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here