Mon, Feb 23, 2026
26 C
Gurgaon

भिंड: हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक दुकान में लगी आग, बुझाने जुटे कर्मचारी, राहत-बचाव कार्य जारी

भिंंड, 3 अप्रैल (हि.स.)। भिंड जिले के हाउसिंग कॉलोनी में स्थित एक दुकान में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

भिंड के हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की पांचवीं ग्रेड की गाड़ी पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फूप, मेहगांव और भिंड से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। सुबह करीब 11 बजे तक तीन गाड़ियों से पानी डाला जा चुका है, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। मौके पर हाउसिंग कॉलोनी के स्थानीय लोग एकत्रित हो गए, वहीं प्रशासन के अफसर भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं, जबकि प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। कोतवाली थाना प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया, “कपड़े के गोदाम में आग लगी है। आग बुझाने का काम जारी है।” वहीं भिंड नगर पालिका के सीएमओ यशवंत वर्मा ने बताया, “मौके पर चार दमकल गाड़ियां और टैंकर मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। कलेक्टर ने आसपास के सभी दमकल केंद्रों को सूचना दे दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories