Mon, Feb 23, 2026
29 C
Gurgaon

बालाघाट: साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ऑटो पलट, युवक की मौत, मां-चाची घायल

बालाघाट, 3 अप्रैल (हि.स.)। बालाघाट के कोतवाली थाना क्षेत्र गुरुवार सुबह साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक ऑटो पलट गया। हादसे में एक युवक की माैत हाे गई, जबकि उसकी मां और चाची गंभीर रूप से घायल हुई है। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं का जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। मामले की आगे की कार्रवाई कोतवाली पुलिस करेगी।

घटना की जानकारी देते हुए रिश्तेदार बिहारी लिल्हारे ने बताया कि किरनापुर थाना क्षेत्र के पाला निवासी रेखलाल अपने परिवार के साथ चांगोटोला में आयोजित उर्स में शामिल होने 2 अप्रैल को गए थे। गांव के ऑटो चालक सरोज मर्सकोले की ऑटो से गुरुवार सुबह सभी उर्स से वापस लौट रहे थे। इस दाैरान धापेवाड़ा गांव के पास एक साइकिल सवार अचानक ऑटो के सामने आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने ब्रेक लगाया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रेखलाल मोहारे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मिस्त्री का काम करता था। उनकी मां लीला बाई और चाची उमाबाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। ऑटो चालक समेत अन्य यात्री सुरक्षित हैं। मृतक रेखलाल के शव को जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories