Mon, Mar 23, 2026
23 C
Gurgaon

राजस्थानः बोरवेल में गिरी चेतना का रेस्क्यू नौंवे दिन भी जारी

कोटपूतली, 31 दिसंबर (हि.स.)। कोटपूतली के किरतपुरा के बड़ियाली की ढाणी में 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय चेतना को 9 दिन बीतने के बाद भी बाहर नहीं निकाला जा सका है। चेतना 23 दिसंबर को खेलते समय बोरवेल में गिरकर 150 फीट की गहराई में फंस गई थी। रेस्क्यू टीम ने देसी जुगाड़ से उसे 30 फीट तक ऊपर खींचने में सफलता पाई, लेकिन अब तक बच्ची को बचाने का प्रयास अधूरा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की सर्दी और न्यूनतम 7-8 डिग्री तापमान के बीच काम करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। रात के समय ठंड और अधिक बढ़ जाने से ऑपरेशन और मुश्किल हो जाता है। सोमवार देर शाम एसडीआरएफ के कमांडेंट राजीव सिसोदिया ने रेस्पिरेशन जांच के लिए बोरवेल में उतरकर दीवार के दूसरी ओर जीवन के संकेतों का पता लगाने का प्रयास किया। इस तकनीक के जरिए किसी जीवित व्यक्ति की सांसों से निकली कार्बन गैस का पता लगाया जाता है। हालांकि, चेतना की स्थिति को लेकर कोई अधिकारी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। 24 दिसंबर की शाम से बच्ची में कोई हलचल नहीं देखी गई है। कैमरों की मदद से भी बच्ची की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories