अक्षय तृतीया के दिन 30 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

0
545
Oplus_16908288

उत्तरकाशी, 3 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड के चार धामाें में शामिल यमुनाेत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 30 अप्रैल को खुलेंगे। गुरुवार काे

मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में पंडा-पुरोहित समाज ने कपाट खुलने का समय व लग्न तय किया। यमुनाेत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को 11:55 बजे रोहिणी नक्षत्र व सिद्ध योग शुभ लग्न पर खोले जाएंगे।

चैत्र शुक्ल षष्ठी मां यमुना जयंती के शुभ अवसर पर चारधाम यात्रा के प्रथम धाम यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की विधिवत घोषणा यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील प्रसाद उनियाल और समस्त मंदिर समिति और पंच पंडा पुरोहित महासभा और समस्त सम्मानित तीर्थ पुरोहित यमुनोत्री धाम की उपस्थिति में हुई है।

30 अप्रैल को चारधाम के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन दिन श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पूर्व मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से सुबह आठ बजकर अठाइस मिनट पर अपने भाई शनिदेव की डोली व श्रद्धालुओं के साथ यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

आगामी छह माह तक श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन यमुनोत्री धाम में करेंगे।

इस अवसर पर गौरव उनियाल, प्रदीप उनियाल, अभिषेक उनियाल, भागेश्वर उनियाल, हेमंत उनियाल, विपिन उनियाल, लखन उनियाल, अमित उनियाल, संजीव उनियाल, गिरीश उनियाल, मनमोहन उनियाल, मोहन उनियाल, यशपाल राणा, महाबीर पंवार माही, नागेंद्र रावत, पपिन तोमर जी आदि समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here