Sat, Mar 14, 2026
26 C
Gurgaon

ईडी का रांची समेत देशभर में 21 जगह छापा, झारखंड में ‘मुर्दों के इलाज’ पर आयुष्मान भारत योजना में लूट का खुलेगा राज

रांची, 04 अप्रैल (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने आज सुबह झारखंड की राजधानी रांची समेत देशभर में एक साथ 21 स्थानों पर छापा मारा है।निदेशालय की इस बड़ी कार्रवाई से आयुष्मान भारत योजना में की गई गड़बड़ी का खुलासा होने की उम्मीद है। यह कार्रवाई सुबह से रांची के अशोक नगर, पीपी कंपाउंड, एदलहातू, बरियातू, लालपुर और चिरौंदी में चल रही है।

संसद में आयुष्मान भारत योजना पर पेश की चुकी भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में कहा गया है कि झारखंड में तमाम तरह की धांधली हुई है। इसमें हैरानी जताते हुए यह तक दावा किया गया है कि ‘मुर्दों का इलाज’ कर दिया गया। इस रहस्योद्घाटन पर ईडी ने जांच शुरू की। ईडी ने स्वास्थ्य विभाग और झारखंड स्टेट हेल्थ सोसाइटी से ‘ऐसा करने’ वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी।

स्वास्थ्य विभाग ने कुछ अस्पतालों के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की सूचना भेजी। ईडी ने इस प्राथमिकी को आर्थिक अपराध सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) के तौर पर दर्ज कर बड़ा एक्शन शुरू किया है। ईडी ने झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल में दो, उत्तर प्रदेश में एक और दिल्ली में भी छापा मारा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories