अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दाे की मौत

0
343

सिराेही, 4 अप्रैल (हि.स.)। पिंडवाड़ा में परलाई गांव के पास वीरजी भगवान मंदिर के पास गुरुवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही वीरवाड़ा से एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची। पायलट सुरेंद्र सिंह देवड़ा और मेल नर्स रोहित पाटीदार ने घायल युवक को प्राथमिक इलाज देकर पिंडवाड़ा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे शव को निजी एंबुलेंस के पायलट और समाजसेवी शिवलाल प्रजापत ने अस्पताल की माेर्चरी पहुंचाया।

पिंडवाड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर प्रभुराम ने बताया कि दोनों मृतकों के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। बाइक पर भी कोई नंबर नहीं था। पुलिस अब बाइक के चेसिस नंबर के आधार पर मालिक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। साथ ही मृतकों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर परिजनों की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद फरार हुए वाहन की तलाश के लिए इलाके में नाकाबंदी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here