पलवल में किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

0
316

पलवल, 4 अप्रैल (हि.स.)। जिले में एक 14 साल की नाबालिग किशाेरी के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात सामने आई है। जिला बाल कल्याण समिति ने शुक्रवार को सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बाल कल्याण समिति के प्रधान रणबीर सिंह को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशाेरी के साथ दुष्कर्म हुआ है,

लेकिन परिवार बदनामी के डर से मामला दर्ज नहीं करा रहा है। इस पर समिति की टीम गांव पहुंची और किशाेरी व परिजनाें से बातचीत की। काउंसलिंग के दौरान किशाेरी ने पूरी घटना बताई। इसके बाद टीम ने सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। समिति का कहना है कि ऐसे मामलों में अक्सर परिवार या तो बदनामी के डर से चुप रहता है या फिर आरोपित परिवार का ही सदस्य होने के कारण मामला दबा दिया जाता है।

पुलिस जांच अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जिला बाल कल्याण समिति की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here