Thu, Mar 12, 2026
25 C
Gurgaon

ओवरटेक के विवाद में गोली मारने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

वाराणसी,04 अप्रैल (हि.स.)। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के लमही में पिछले दिनों बाइक ओवरटेक के विवाद में युवक को गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना के शुक्रवार काे पत्रकारों को बताया कि चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस बीती देर रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आया संदिग्ध युवक पुलिस टीम के राेकने पर बैरिकेडिंग हटाकर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर उसने

फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली बदमाश के पैर में जा लगी और वह घायल हाेकर बाइक समेत गिर पड़ा। पकड़ा गया बदमाश चोलापुर थवारेपुर निवासी राजेश सिंह बंटी है। तलाशी में उसके कब्जे से एक पिस्तौल और बाइक बरामद हुई है। घायल आराेपित काे उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया गया।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनाें लालपुर-पांडेयपुर थानाक्षेत्र के लमही इलाके में एक कार को ओवरटेक करने के विवाद में नशे में धुत बदमाशों ने बाइक सवार चोलापुर तेवर निवासी निशांत सिंह को मुंह में सटाकर गोली मार दी गई थी। गोली जबड़ा को चीरते हुए निकल गई थी। लहुलूहान हालत में पीड़ित निशांत किसी तरह पास

के अस्पताल में पहुंचकर परिजनोंं और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने इस घटना में हमलावराें की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई थी। सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए पुलिस काे राजेश सिंह बंटी की संलिप्तता उजागर हुई थी और आज पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories