सऊदी प्रो लीग 2024-25: रोनाल्डो के दो गोल की बदौलत अल-नासर ने अल हिलाल को 3-1 से हराया

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (हि.स.)। सऊदी प्रो लीग 2024-25 के रियाद डर्बी मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल और अली अलहसन के शानदार गोल की बदौलत अल-नासर ने शनिवार को किंगडम एरीना में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी अल हिलाल को 3-1 से मात दी।

28 वर्षीय मिडफील्डर अली अलहसन ने पहले हाफ के इंजरी टाइम (45+4वें मिनट) में एक जबरदस्त गोल कर सीजन का अपना खाता खोला। उन्होंने बॉक्स के बाहर से शॉर्ट कॉर्नर रूटीन के बाद टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में दमदार शॉट मारा, जिसे गोलकीपर रोक नहीं सका।

मैच की शुरुआत काफी तेज़ रफ्तार में हुई और दोनों टीमें एक-दूसरे पर आक्रामक रुख अपनाते नजर आईं। हालांकि 12वें मिनट में अल-नासर को उस वक्त झटका लगा, जब रोनाल्डो कंधे की चोट के कारण कुछ देर के लिए मैदान से बाहर गए। लेकिन इलाज के बाद वह दोबारा खेल में लौटे।

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही अल-नासर ने बढ़त को दोगुना कर दिया। 47वें मिनट में सादियो माने की अगुवाई में तेज़ काउंटर-अटैक हुआ। उन्होंने रक्षापंक्ति को चकमा देते हुए गेंद रोनाल्डो को दी, जिन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए गोल कर दिया।

इसके बाद अल हिलाल ने वापसी की कोशिश की और गेंद पर कब्जा बनाकर एक गोल किया। डिफेंडर अली अलबुलायही ने कॉर्नर से मिले मौके पर सबसे ऊंची छलांग लगाकर हेडर से गोल दागा।

हालांकि, अंतिम क्षणों में रोनाल्डो ने एक और गोल पेनल्टी के जरिए कर मैच को अल हिलाल की पहुंच से बाहर कर दिया। यह गोल अल-नासर की रियाद डर्बी में पिछले तीन वर्षों में पहली जीत को सुनिश्चित करने वाला बना।

इस जीत के साथ अल-नासर 54 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर बरकरार है और अब वह शीर्ष पर मौजूद अल हिलाल से केवल तीन अंक पीछे है। वहीं, इस हार से अल हिलाल की खिताबी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories