Sat, Mar 14, 2026
22 C
Gurgaon

पापुआ न्यू गिनी में 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी वापस ली गई

पोर्ट मोरेस्बी, 05 अप्रैल (हि.स.)। पापुआ न्यू गिनी के तट पर आज शक्तिशाली भूकंप आने से हड़कंप मच गया । आनन-फानन में सुनामी की चेतावनी जारी की गई, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 रही। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन (एबीसी) की खबर में यह जानकारी दी गई।

एबीसी के अनुसार, यूएसजीएस के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 6ः04 बजे (एईडीटी के अनुसार सुबह 7ः04 बजे) न्यू ब्रिटेन द्वीप के दक्षिणी तट के पास 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। यह स्थान निकटतम शहर किम्बे से लगभग 194 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप के तुरंत बाद जारी की गई सुनामी की चेतावनी को वापस ले लिया।।

बताया गया है कि भूकंप के केंद्र से लगभग 620 किलोमीटर दूर राजधानी पोर्ट मोरेस्बी तक भूकंप का झटका महसूस किया गया। साथ ही पूर्वी न्यू ब्रिटेन प्रांत की राजधानी कोकोपो में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

यूएसजीएस के अनुसार, कुछ देरबाद प्रभावित तट के पास 4.9 और 5.3 तीव्रता के कई छोटे भूकंप आए। न्यू ब्रिटेन द्वीप पर पांच लाख से अधिक लोग रहते हैं। मौसम विज्ञान ब्यूरो ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को सुनामी का कोई खतरा नहीं है। पापुआ न्यू गिनी इंडोनेशिया के समीप प्रशांत महासागर क्षेत्र में द्वीपों का एक समूह है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories