भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण, प्रदेश पदाधिकारियों ने झंडे संग खींची सेल्फी

0
425

लखनऊ, 06 अप्रैल(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 46 वें स्थापना दिवस पर गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी का झंडा फहराते हुए सेल्फी खीचीं तो लखनऊ में मंत्रीगण एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने पार्टी झंडे के संग सेल्फी एवं फोटो खींचते हुए दिखे। लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पार्टी का झंडा फहराया और इसके बाद सेल्फी खींची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी भी झंडा फहराते हुए फोटो एवं सेल्फी खिंचवाते हुए दिखायी पड़े।

लखनऊ में अपने आवासों पर भाजपा का झंडा लहराते हुए सेल्फी लेने वाले प्रमुख नेताओं में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही दिखायी पड़े। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक भी अपने आवास पर भाजपा के झंडे को हवा में लहराते हुए सेल्फी लेते ​दिखे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र एवं भाजपा नेता ने शहर के गोमती नगर स्थित आवास पर भाजपा का झंडा फहराया तो पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह भी झंडा फहराते हुए सेल्फी खींचते मिले।

गोरखपुर में रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के स्थापना दिवस पर झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं के साथ सेल्फी व फोटो खिंचवायी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन-कल्याण को समर्पित भारतीय जनता पार्टी का ध्वज मेरा गौरव, मेरी प्रेरणा है। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर घर, कार्यालय पर भाजपा के ध्वज को फहराएं। #BJP4ViksitBharat के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भाजपा के उन सभी महान विभूतियों को श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here