Mon, Feb 16, 2026
17 C
Gurgaon

राहुल गांधी का बिहार दौरा, बेगूसराय में रोजगार दो, पलायन रोको यात्रा में होंगे शामिल

पटना, 07 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में आगामी अक्टूबर-नवम्बर माह में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष तीसरी बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार आ रहे हैं। इससे पूर्व वह जनवरी और फरवरी में भी बिहार का दौरा कर चुके हैं।

राहुल गांधी सुबह पौने दस बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह रोजगार दो, पलायन रोको यात्रा में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से बेगूसराय पहुंचेंगे। उनकी अगवानी एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया करेंगे।

राहुल गांधी का सुबह करीब 10ः10 बजे बेगूसराय के उलाव हवाई अड्डा पहुचेंगे। वह सुभाष चौक से इस यात्रा में शामिल होंगे। राहुल करीब दो से चार किलोमीटर पैदल चलेंगे।

इस दौरान युवाओं से संवाद का भी उनका कार्यक्रम है।

बेगूसराय से करीब एक बजे राहुल गांधी पटना लौटेंगे और कुछ देर विश्राम के बाद श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। वहां वह बापू के नमक सत्याग्रह से जाति जनगणना क्यों जरूरी जैसे विषय पर अपने विचार रखेंगे।इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे। यह वह पार्टी नेताओं के साथ हर घर झंडा कार्यक्रम, चुनावी तैयारियों के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे। इसके बाद उनका दिल्ली प्रस्थान का कार्यक्रम है।

बिहार की अपनी यात्रा के पूर्व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्स हैंडल पर युवाओं को एक संदेश दिया है। उन्होंने अपील की है कि उनके व्हाइट टी-शर्ट अभियान से जुड़ें। राहुल ने पोस्ट में युवा साथियों से कहा कि वह सात अप्रैल को बेगूसराय आ रहे हैं। पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories