Fri, Mar 6, 2026
22 C
Gurgaon

सांसद त्रिवेंद्र सिंह ने हिमगिरि एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हरिद्वार, 7 अप्रैल (हि.स.)। तीन वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हिमगिरि एक्सप्रेस का रुड़की रेलवे स्टेशन पर ठहराव एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। सोमवार सुबह ट्रेन के आगमन पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सुविधा की बात है कि यह ट्रेन अब यहां रुकेगी, जिससे काफी यात्रियों को इसका लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले तीन-चार माह में रुड़की रेलवे स्टेशन पूरी सुविधाओं से युक्त होगा। 15 से 20 दिनों में झबरेड़ा-देवबंद रेलवे लाइन भी शुरू हो जाएगी, जिससे दिल्ली के सफर में आधा से पौना घंटे का समय बचेगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर-लक्सर और हरिद्वार सटल एक्सप्रेस जल्द चालू हो। इसके प्रयास भी किए जा रहे हैं।

हिमगिरि एक्सप्रेस का ठहराव करीब 3 साल से रुड़की में बंद था, जबकि रुड़की रेलवे स्टेशन ए श्रेणी में दर्ज है। जिसके कारण केंद्र सरकार की अमृत रेलवे स्टेशन योजना में रुड़की रेलवे स्टेशन बना है। लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हिमगिरि एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू करने की मांग उठी थी। रुड़की स्टेशन पर सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी, जिसके लिए दो मिनट का स्टॉपेज होगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories