मध्य प्रदेश में आज से शुरू होगा पोषण पखवाड़ा

भोपाल, 8 अप्रैल (हि.स.)। राज्य शासन के निर्देशानुसार कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण और जन समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से आज सभी जिलों में पोषण पखवाडे के सातवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। यह पखवाड़ा 22 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीष सेठ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार आयोजित किया जा रहा पोषण पखवाडा की मुख्य थीम जीवन के प्रथम एक हजार दिवस में केंद्रित गतिविधियां, लाभार्थी मॉड्यूल को लोकप्रिय बनाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार, समुदाय आधारित तथा पोषण प्रबंधन मॉड्यूल के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन, बच्चों में मोटापे को दूर करने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने पर बल दिया जाना है।

उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़े के दौरान पोषण शपथ तथा नारे लेखन के माध्यम से भी जन समुदाय को जागरूक किया जायेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी के मुताबिक पोषण पखवाड़ा के दौरान साइकिल रैली, युवा रैली, पोषण रैली, वर्षा जल संचयन गतिविधियां, विभिन्न विभागों के अभिसरण से कुपोषण निगरानी संगोष्ठी, स्थानीय खाद्य विविधता एवं मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देने कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। इनके अलावा बच्चों, किशोरियों और महिलाओं में एनीमिया के रोकथाम हेतु गतिविधियों का आयोजन, डायरिया प्रबंधन संबंधी गतिविधियां आदि का आयोजन भी परियोजना, सेक्टर तथा आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर किया जायेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories