Mon, Mar 23, 2026
24 C
Gurgaon

कार खाई में गिरी, अल्मोड़ा की वृद्धा की मृत्यु, पुत्र भी घायल

नैनीताल, 8 अप्रैल (हि.स.)। नैनीताल के पाइंस क्षेत्र में मंगलवार प्रातः एक कार खाई में गिरने से वृद्धा की मृत्यु हो गई, जबकि उनका पुत्र दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। यह दुर्घटना उस समय हुई जब अल्मोड़ा निवासी विनय वर्मा अपनी माता उमा वर्मा को लेकर अल्मोड़ा से रामनगर की ओर जा रहे थे। सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और खोज एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना में 71 वर्षीय उमा वर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गई थीं, जबकि 40 वर्षीय विनय वर्मा को सामान्य चोटें आईं। दोनों को तत्काल बीडी पांडे चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान उमा वर्मा ने दम तोड़ दिया।

चिकित्सकीय परामर्श हेतु जा रहे थे

नैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर में मंगलवार प्रातः यह दुःखद दुर्घटना नैनीताल-भवाली मार्ग पर जोखिया के समीप सुबह लगभग आठ बजे हुई। दुर्घटना की सूचना पर तल्लीताल थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा, कुछ ही देर में राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम भी पहुंच गई। मौके पर स्कॉर्पियो संख्या यूके01ए-9798 सड़क से लगभग 15 मीटर नीचे खाई में जा गिरी थी। वाहन में अल्मोड़ा निवासी 40 वर्षीय विनय वर्मा अपनी 71 वर्षीय माता उमा वर्मा को लेकर अल्मोड़ा से रामनगर की ओर चिकित्सकीय परामर्श हेतु जा रहे थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

घटना के पश्चात स्थानीय जनता, पुलिस तथा एसडीआरएफ के संयुक्त प्रयासों से दोनों को खाई से बाहर निकाला गया और एक वाहन को रोककर तत्काल बीडी पांडे जिला चिकित्सालय भेजा गया। चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने उमा वर्मा को मृत घोषित किया, जबकि उनके पुत्र विनय वर्मा को हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक दृष्टि में यह संभावना जताई जा रही है कि मोड़ पर वाहन चालक का नियंत्रण हट गया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories