Fri, Feb 13, 2026
21 C
Gurgaon

पीटीईटी 2025 : अब 17 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

जयपुर, 8 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान के टीचर ट्रेनिंग कॉलेज को दो वर्षीय बीएड सीटों के लिए एंट्रेंस एग्जाम करवाने की जिम्मेदारी वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू) कोटा को मिली है। इस प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) के लिए अंतिम तारीख सात अप्रैल तय की गई थी, लेकिन वीएमओयू ने इस बढ़ाते हुए अब 17 अप्रैल कर दिया है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 जून को किया जाना तय है।

पीटीईटी के कोऑर्डिनेटर डॉ. आलोक चौहान ने बताया कि अभी तक डेढ़ लाख के करीब ऑनलाइन आवेदन उन्हें मिल चुके हैं। कई कैंडिडेट ईमेल और फोन के जरिए लास्ट डेट को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इन कैंडिडेट ने तर्क ये दिया कि वो अपनी बोर्ड की परीक्षा और यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में व्यस्त हैं, इसीलिए ऑनलाइन आवेदन के लिए समय नहीं मिला। वे ऑनलाइन आवेदन से वंचित रह गए हैं। इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया है।

परीक्षा के सह-समन्वयक डॉ. एसके कुलश्रेष्ठ का कहना है कि कैंडिडेट इस बार ऑनलाइन आवेदन करते समय यह ध्यान रखें कि जिस भाषा में उन्होंने आवेदन किया है, उसी भाषा का प्रश्न पत्र मिलेगा। इसमें केवल सिंगल लैंग्वेज के प्रश्न पत्र होंगे। यानी यह प्रश्न पत्र केवल या तो हिंदी या फिर अंग्रेजी में ही उपलब्ध कराया जाएगा। इस बार यह प्रवेश परीक्षा 41 जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.ptetvmoukota2025.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित 500 रुपये फीस ऑनलाइन ही जमा करनी होगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories