वर्धा जिले में कार-टैंकर की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

मुंबई, 08 अप्रैल (हि.स.)। वर्धा जिले में समुद्रपुर-वर्धा रोड पर तारोडा के पास बीती रात कार-टैंकर की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।दो लोगों की मौत मौके पर ही हुई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा।

पुलिस के अनुसार वर्धा में वडनेर पुलिस स्टेशन में पुलिस निरीक्षक पद पर तैनात प्रशांत मधुकर वैद्य छुट्टी पर अपने गांव तारोड़ा गांव आए थे। सोमवार को देर रात प्रशांत अपनी पत्नी बेटे और बेटी के साथ तारोडा से वर्धा जा रहे थे। अचानक सोमवार को रात करीब एक बजे तारोडा में ही अचानक उनकी कार के सामने एक सूअर आ गया, जिससे उनकी कार का नियंत्रण बिगड़ गया और कार एक टैंकर से टकरा गई। इस दुर्घटना में प्रियंका प्रशांत वैद्य (37) और प्रियांश प्रशांत वैद्य (8) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल माही प्रशांत वैद्य (3) को इलाज के लिए सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन मंगलवार को सुबह इलाज के दौरान माही की मौत हो गई। इसी घटना में गंभीर रूप से घायल प्रशांत मधुकर वैद्य (43) को नागपुर के एम्स में भर्ती करवाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान आज प्रशांत वैद्य की भी मौत हो गई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories