Wed, Feb 11, 2026
19 C
Gurgaon

ट्रेड वार: अमेरिका ने चीन पर लगाया 104 प्रतिशत टैरिफ, आधी रात से होगा लागू

वाशिंगटन, 08 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर जारी तनाव ने अब और गंभीर रूप ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयात होने वाले कुछ सामानों पर 104 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जो 08 अप्रैल की आधी रात यानी 09 अप्रैल से प्रभावी होगा। यह कदम चीन द्वारा अमेरिका पर 34 प्रतिशत के अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के जवाब में उठाया गया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि बीजिंग द्वारा टैरिफ वापसी से इनकार करने के बाद अमेरिका ने यह कड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, “अमेरिका अपने हितों की रक्षा करेगा और चीन के अनुचित व्यापारिक व्यवहार को स्वीकार नहीं करेगा। 09 अप्रैल से यह टैरिफ प्रभावी हो जाएगा।”

फॉक्स बिजनेस की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर चीन 08 अप्रैल तक अपने टैरिफ निर्णय को वापस नहीं लेता है, तो अमेरिका 50 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाएगा। लेकिन अब यह शुल्क बढ़ाकर 104 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे स्पष्ट है कि अमेरिका चीन के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस फैसले के बाद चीन की प्रतिक्रिया भी तीखी रही। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका के फैसले की कड़ी निंदा करते हुए इसे “एक गलती के ऊपर एक और गलती” करार दिया और “अंत तक लड़ने” की चेतावनी दी। मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका का यह कदम न केवल द्विपक्षीय व्यापार को नुकसान पहुंचाएगा, बल्कि वैश्विक बाजारों में अस्थिरता भी बढ़ाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories