Wed, Feb 11, 2026
18 C
Gurgaon

लता मंगेशकर चौक नयाघाट परअनियंत्रित डंपर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत

अयोध्या, 9 अप्रैल (हि.स.)। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात लता मंगेशकर चौक नयाघाट पर पुलिस चौकी के पास पुराने पुल की तरफ से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने कई बैरियर तोड़ते हुए कई वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल श्री राम अस्पताल भर्ती कराया गया। मौके पर आईजी प्रवीण कुमार, एस एस पी राज करण नैय्यर सहित पुलिस अधिकारियों ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली। डंपर ने नियंत्रण खोते हुए पहले नयाघाट के पुलिस बैरियर को टक्कर मारी, फिर राम की पैडी की तरफ बिजली के पोल को तोड़ते हुए फुटपाथ पर चढ़ गया। श्रीराम अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) डॉ. मनीष शाक्य ने बताया कि पांच को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें यहां से राजर्षी दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर किया गया है। एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक को मामूली चोटें आई हैं, जिनका यहां इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने दो जेसीबी मशीनों से डंपर को हटा कर रास्ता खाली करा दिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories