Sun, Feb 8, 2026
13 C
Gurgaon

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

अजमेर, 9 अप्रैल (हि.स.)। मसूदा थाना क्षेत्र के जामोला गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे और तालाब में पानी पीने रुके थे। दोनों अपने घर से खेत जाने को निकले थे। घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की। इसके बाद तालाब में डूबने का पता चला।

मसूदा थाना प्रभारी गणपत राम ने बताया कि जमोला गांव निवासी चंद्र प्रकाश (15) और सुमित (11) की तालाब में डूबने से मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मसूदा थाना क्षेत्र के जामोला गांव में रहने वाले दो बच्चे सुमित (11) और चंद्र प्रकाश (15) अपने खेत पर जा रहे थे। रास्ते में तालाब से एक दोस्त पानी पीने के लिए रुका था। पानी पीने के दौरान उसका अचानक पैर फिसल गया और तालाब में डूब गया। दोस्त को पानी में डूबता देख दूसरे ने भी छलांग लगी दी लेकिन बचा नहीं पाया और खुद भी डूब गया। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को बुलाया। सरपंच नरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मंगलवार से लापता थे। मंगलवार शाम चार बजे घर से खेत पर जाने के लिए निकले थे। सुमित छठीं कक्षा में पढ़ता था और चंद्र प्रकाश नाैंवीं में पढ़ रहा था। दोनों बच्चे रात में घर नहीं पहुंचे। तब परिवार ने तलाश की। इस दाैरान तालाब में उनके शव मिले।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories