Mon, Mar 30, 2026
27 C
Gurgaon

झारखंड में बादल छाने से गर्मी से राहत, 10 को बारिश की संभावना

रांची, 9 अप्रैल (हि.स.)। निम्न दबाव के कारण बुधवार को राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में बादल छाने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इससे रांची में तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। यहां का तापमान मंगलवार को 37.5 डिग्री था जो घटकर बुधवार को 35.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां, मध्यवर्त्ती, जिले रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग तथा उत्तर-पूर्वी जिले देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोडडा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबंगज में हल्‍की बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, 11 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिम भागों में गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

12 अप्रैल को राज्य दक्षिण, मध्य और उत्त‍र-पूर्वी भागों में कही-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्‍त की गई है।

बुधवार की सुबह में रांची और आसपास के इलाकों में घने बादल छाये रहे और ठंडी-ठंडी हवा चली। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। हालांकि बाद में धूप निकली। दिनभर धूप और छांव की स्थिति बनी रही। इससे मौसम सुहावना रहा और गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories