Sun, Feb 8, 2026
13 C
Gurgaon

कार डिवाइडर से टकरायी, एक की मौत, दो घायल

हरिद्वार, 9 अप्रैल (हि.स.)। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में बीती देर रात रानीपुर झाल के पास एक स्कोडा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया कि बीती देर रात एक स्कोडा कार के डिवाइडर से टकरा जाने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर द्वारा एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। अभी तक सड़क हादसे की वजह सामने नहीं आई है।

प्रथम दृष्टया में तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान शगुन अग्रवाल उर्फ योगी शिवानंद पुरी (पुत्र उमेश कुमार अग्रवाल, निवासी ए-17, बृजेश नगर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए व्यक्ति की पहचान यीशु (पुत्र महेश पाल, निवासी हरीपुर कला, थाना कोतवाली नगर, हरिद्वार) के रूप में की गई है, जबकि एक अन्य घायल की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories