पुणे में भूटानी महिला से दुष्कर्म मामले में राकांपा पदाधिकारी सहित नौ गिरफ्तार

0
373

मुंबई, 09 अप्रैल (हि.स.)। पुणे में 27 वर्षीय भूटानी महिला के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने राकांपा एपी गुट के पदाधिकारी सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन समर्थ पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि भूटानी महिला 2020 में बोधगया आई थी और वहीं पर उसकी मुलाकात ऋषिकेश से हुई। उसने पीड़ित महिला को अपने मित्र और पुणे में राकांपा एपी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य उपाध्यक्ष शांतनु कुकड़े से मिलवाया। कुकड़े ने महिला को पुणे में रहने के लिए एक मकान उपलब्ध कराया तथा उसकी शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की। इस परिचय का फायदा उठाकर शांतनु कुकड़े और उसके साथियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कुकड़े के साथी महिला को डराकर उसके साथ वर्ष 2020 से लेकर अब तक दुष्कर्म करते रहे। इससे तंग आकर महिला ने समर्थ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले में शांतनु कुकड़े, ऋषिकेष नवले, जालिंदर बड्डे, उमेश शहाणे, प्रतीक शिंदे, एडवोकेट विपिन बिडकर, सागर रसेज, अविनाश सूर्यवंशी और मुद्दसीन मेनन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

राकांपा एपी ने बुधवार को मीडिया को बताया कि शांतनु कुकडे को राकांपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। अब शांतनु कुकड़े का पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here